सलमान तो सलमान हैं, अक्षय और अजय देवगन भी पड़े फीके, खुद देख लीजिए
बॉलीवुड के दबंग खान की आने वाली फिल्म रेस 3 इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम होगा सिकंदर.. हाथ में पिस्तौल थामे सलमान काफी शानदार लग रहे हैं। पहली झलक से ही जाहिर है कि इस फिल्म में जमकर मार-धार और एक्शन देखने को मिलेगा।
[इन पर मरते हैं सलमान खान, अक्षय की भी फेवरेट, बिकिनी में हुया बवाल.. देखें Hot Pics]
ये सलमान खान का वही अवतार है जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा तालियां मिलती हैं। सलमान ने यूं तो कई तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन उनका एक्शन अवतार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दबंग के चुलबुल पांडे हो या टाइगर, सलमान खाने के एंग्री यंग मैन वाले लुक ने ऑडिएंस को खूब इंप्रेस किया। वहीं अब वे एक बार फिर इसी लुक में नजर आ रहे हैं। देखाने वाली बात ये भी होगी कि वे इस फिल्म में ऐसा क्या अलग करेंगे जो उन्हें एक बार फिर से तालियां मिलेंगी।

बता दें कि इस फिल्म उनका किरदार निगेटिव था लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया था बाद में इस कैरेक्टर को हीरो बनाया गया तब जाकर सलमान ने ये फिल्म की। सलमान पिछली बार टाइगर जिंदा है में एक्शन अवातर में दिखे थे। ये फिल्म इतनी बड़ी हिट रही थी कि इसके आगे बॉलीवुड के एक्शन हीरोज अक्षय कुमार और अजय देवगन भी नहीं टिक पाए थे। आगे जानें सलमान की अब तक की सबसे जबरदस्त एक्शन फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications