सलमान खान हो गए Flop, शाहरुख खान से पंगा लेना पड़ा महंगा, 20 साल पहले हुआ ऐसा महाक्लैश
बॉलीवुड में हर हफ्ते फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन जब एक साथ दो फिल्में रिलीज होती हैं तो दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस खतरे में नजर आता रहता है। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि दो-दो फिल्मों की वजह से ऑडिएंस भी बंट जाती है। 12 साल पहले आज के ही दिन ऐसा ही एक जबरदस्त क्लैश देखने को मिला था। ये क्लैश था बॉलीवुड के दो बड़े Khans के बीच में.. वहीं इस तगड़े क्लैश के परिणाम वाकई चौंकाने वाले थे।
[1Year: छोटे बजट की फिल्म का सुपरहिट Dhamaka, तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, मुंह ताकते रह गए सब]
दरअसल, 12 साल पहले आज के ही दिन शाहरुख खान की डॉन और सलमान खान की जानेमन रिलीज हुई थी। ये क्लैश वाकई तगड़ा माना जा रहा था क्योंकि दोनों ही बॉलीवुड के वो दिग्गज हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती हैं लेकिन इस बार सलमान खान को मुंह की खान पड़ी। शाहरुख खान की डॉन तो सुपरहिट रही लेकिन सलमान खान बुरी तरह फ्लॉप हो गए।

सलमान की रोमैंटिक फिल्म जानेमन को किसी ने पसंद नहीं किया इस फिल्म में प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार भी थे। वहीं शाहरुख की डॉन, 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की रीमेक थी। अमिताभ बच्चन की ये फिल्म भी सुपरहिट फिल्म थी।
जहां एक तरफ जबरदस्त क्लैश के बावजूद एकसाथ रिलीज हुई दोनों फिल्में हिट हो गईं तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे मामलो में फंसने वाली सभी फिल्मों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें अब तक सामने आए बॉलीवुड के 10 बड़े क्लैश के बारे में और जानें क्लैश में फंसने वाली इन फिल्मों का कैसा रहा हाल-


Click it and Unblock the Notifications











