8Years: सलमान खान का 100 करोड़ी Dhamaka, इस फिल्म ने Flop के दौर से निकाला
बात जब सलमान खान की आती हो तो उन्हें बॉलीवुड का दंबग बुलाया जाता है.. ये नाम उन्हें एक फिल्म के बाद मिला था। ये वही फिल्म है जिसने उन्हें 100 करोड़ी सुपरस्टार बना दिया था। सलमान खान का भी एक बुरा दौर था जब उनकी एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होते जा रही थी और लग रहा था कि सलमान खान का करियर अब बस खत्म होने वाला है लेकिन इसके बाद उन्होंने वांटेड की इससे भी लगा कि वो कमबैक कर लेंगे लेकिन इसके बाद भी फ्लॉप फिल्मों का दौर नहीं थमा।
[सनी देओल Reject, नहीं दिखेगा एक्शन अवतार, फ्लॉप के बाद हाथ से निकली बड़ी फिल्म]
इस बीच सलमान खान ने एक फिल्म की और उसके बाद जो उन्होंने शानदार कमबैक किया और उनकी कुछ ऐसी आंधी चली कि बाकि स्टार्स उनके सामने टिके ही नहीं। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं 2010 में रिलीज हुई उनकी फिल्म दबंग की। इस फिल्म के बाद चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान खान ऐसे मशहूर हुए कि ये सिलसिला अब तक जारी है। क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली च्वाइस नहीं थे। ये मान लीजिए कि उनकी किस्मत साथ दे गई।

दबंग से सलमान खान ने ऐसी वापसी की कि इसके बाद ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला जारी है। आज सलमान खान की फिल्म दबंग को रिलीज हुए 8 साल हो गए और हम आपको बताएंगे फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।


Click it and Unblock the Notifications