6Years: सलमान खान का ब्लॉकबस्टर Dhamaka, एदकम अलग अवतार से चौंकाया
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने यूं तो कई ऐसी फिल्में की है जिनमें उन्होंने अलग-अलग तरीके से अपना एक्शन अवतार दिखाया है, लेकिन 7 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई उनकी एक एक्शन फिल्म अलग ही थी। हम बात कर रहे हैं 2011 में आई फिल्म बॉडीगार्ड की, ये फिल्म अलग इसलिए क्योंकि इस फिल्म में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला वे पहली बार बॉडीगार्ड के किरदार में नजर आए। फिल्म सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक तो है ही साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े थे।
[देखते रह गए टाइगर, Simmba में रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक, सारे एक्शन हीरो की छुट्टी]
बॉडीगार्ड सलमान खान की एक ऐसी फिल्म थी जो सलमान खान के फैन्स लिए कंप्लीट पैकेज थी। फिल्म में सलमान खान इतने स्मार्ट और हैंडसम लगे कि उतने स्मार्ट तो किसी और फिल्म में नहीं लगे। सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी परदे पर खूब धमाल मचाई थी।

बॉडीगार्ड पूरी तरह से सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म थी जिसमें सारा मसाला था। इसी बात पर आगे जानें सलमान की इस सुपरहिट फिल्म के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











