बॉलीवुड के इन स्टार्स के साथ सलमान खान का चलता है 36 का आंकड़ा, कुछ पर उठा चुके हैं हाथ

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। उनसे कोई पंगा नहीं लेना चाहता है। सलमान खान के बारे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कहा जाता है कि वह जिसपर मेहरबान हो जाए, बॉलीवुड में उसका करियर उड़ान भरने लगता है। लेकिन अगर भाईजान किसी से नाराज हो जाए तो उसका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। सलमान खान को गुस्सा काफी तेजी से आता है। इसलिए भाईजान से बात करते समय लोग काफी संभल कर ही बात करते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिनका सलमान खान के साथ पंगा हो चुका है। कुछ के साथ झगड़े तो इतने बढ़ गये कि भाई ने उनपर हाथ भी उठा दिया।
आइए आपको बताते हैं सलमान खान का किन स्टार्स के साथ नहीं बनती :

विवेक ओबेरॉय :
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच की दुश्मनी बॉलीवुड में किसी से छुपी हुई नहीं है। कहा तो यहां तक जाता है कि सलमान खान से पंगा लेने की वजह से ही विवेक ओबेरॉय का करियर बर्बाद हो गया। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की दोस्ती के बीच में विवेक ओबेरॉय आ गये और सिर्फ इतना ही नहीं, विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान खान के खिलाफ बयान दिया था। कहा जाता है कि विवेक ओबेरॉय ने सार्वजनिक तौर पर सलमान खान से माफी भी मांगी थी, लेकिन भाईजान ने उन्हें माफ नहीं किया।

रणबीर कपूर :
रणबीर कपूर और सलमान खान की आपस में नहीं बनती है। कहा जाता है कि दोनों के बीच झगड़े की वजह कैटरीना कैफ थी। सलमान खान और कैटरीना कैफ की दोस्ती के बीच में रणबीर कपूर के आ जाने की वजह से ही दोनों का आपस में झगड़ा हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इस झगड़े के दौरान सलमान खान ने रणबीर कपूर पर हाथ भी उठा दिया था। इस घटना के बाद से कपूर खानदान सलमान खान से दूरी बनाकर रखता है।

प्रियंका चोपड़ा :
प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में काम करने वाली थी लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिये थे। प्रियंका ने निक जोनस से अपनी शादी का हवाला देते हुए फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। इस वजह से सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से काफी नाराज हो गये थे। हालांकि अपनी शादी के तुरंत बाद प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ सलमान खान की बहन अर्पिता के घर पहुंची और पूरे खान परिवार से माफी भी मांगी थी।

शाहरुख खान :
सलमान खान की शाहरुख खान के साथ दुश्मनी जगजाहिर है। कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हंसी मजाक के दौरान सलमान खान ने शाहरुख खान के शो को लेकर कुछ कह दिया था, जो शाहरुख खान को पसंद नहीं आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिर शाहरुख खान ने भी ऐश्वर्या राय का नाम लेकर सलमान से कुछ कह दिया जिससे भाईजान नाराज हो गये। मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई पर उतर गया। इसके बाद सालों तक दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की। हालांकि बाद में दोनों में बाबा सिद्दीकी ने सुलह करवाई थी और अब दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

ए. आर. रहमान :
सुनकर काफी अजीब लग रहा होगा, लेकिन सलमान खान की म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान से भी नहीं बनती है। दरअसल, सलमान खान की फिल्म का नाम 'जय हो' रखने से ए. आर. रहमान काफी नाराज हो गये थे। उन्होंने सलमान खान के खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया था। बाद में सलमान खान ने भी ए. आर. रहमान का मजाक उड़ा दिया जिससे मामला और बिगड़ गया और दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया।

अरिजीत सिंह :
सलमान खान की अरिजीत सिंह से नाराजगी के किस्से बॉलीवुड में काफी फेमस हैं। कहा जाता है कि एक अवॉर्ड शो के दौरान अरिजीत सिंह का एटिट्यूट सलमान खान को पसंद नहीं आया था। इसके बाद सलमान खान ने अरिजीत सिंह को स्टेज पर ही सबक सीखा दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं, सलमान खान ने फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत सिंह के गाये गानों को भी हटा दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच मामला और भी ज्यादा बिगड़ गया था।


Click it and Unblock the Notifications











