बॉलीवुड की इस हसीना पर दिल हार बैठे थे सलमान खान, बनाना चाहते थे बीवी, लेकिन पिता ने ठुकराया रिश्ता

Juhi Chawla

90 के दशक की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला अब 56 साल की हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई है। उनका जन्म 13 नवंबर 1967 में हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। वह अपने समय की सबसे सफल और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस मानी जाती थी। जूही चावला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और एक वक्त ऐसा आया जब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने लगी।

जूही चावला ने तीनो खान के साथ दी हिट फ़िल्में

जूही चावला ने बॉलीवुड की तीनों खान यानी कि आमिर, शाहरुख और सलमान खान के साथ में कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है। जूही चावला साल 1984 में मिस इंडिया ब्यूटी प्रजेंट का हिस्सा बनी और इसका ख़िताब भी अपने नाम किया। बाद में साल 1986 में 'सल्तनत' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। साल 1986 में फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने उनको रातों-रात स्टार बना दिया।

जूही चावला की अदाओं पर फिदा थे सलमान खान

जूही चावला बेहद खूबसूरत तो है ही लेकिन इसके अलावा उनके चुलबुले अंदाज ने उन्हें और भी ज्यादा खास बना दिया। अपनी प्यारी सी मुस्कुराहट और अदाओं के चलते वह हर किसी को अपना दीवाना बना लेती थी। इसी वजह से एक वक्त पर सलमान खान भी उन पर अपना दिल हार बैठे थे। जूही चावला ने सलमान खान के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली थी और इसी के चलते वह उनको अपनी पत्नी बनाना चाहते थे।

जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान खान

बता दें कि सलमान खान ने जूही चावला से शादी करने का पूरा मन बना लिया। लेकिन बाद में जूही चावला के पिता ने शादी के लिए इंकार कर दिया। खुद एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने इस बात को कबूल किया था। उन्होंने बताया था कि शायद इस समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे। उनको एक अच्छा दामाद चाहिए था और इसी के कारण उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।

फिल्मों को ठोकर मारने का जूही चावला को आज भी है पछतावा

जूही चावला ने कई सारी फिल्मों को ठोकर मार दी थी और इसका पछतावा उन्हें बाद में हुआ। अन्य फिल्मों में से एक 'राजा हिंदुस्तानी' थी। इस फिल्म को ठोकर मारने पर उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अफसोस जाहिर किया। करियर में सफल होने की वजह से उपजे ईगो और रिद्धि स्वभाव के चलते जूही चावला ने फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। एक बार जूही चावला ने मजाक में यह बात भी कह दी थी कि करिश्मा कपूर को उनकी वजह से स्टारडम मिला है।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है जूही चावला

जूही चावला अपने दौर की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रह चुकी है और कमर्शियल के लिए वह आज भी अच्छी खासी फीस ले लेती हैं। जूही चावला फिल्म प्रोडक्शन के जरिए भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की भी सह मालकिन बन चुकी है। एक्ट्रेस को जगुआर और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। वह आलीशान घर और महंगी प्रॉपर्टीज की भी मालकिन हैं। कुछ खबरों के अनुसार जूही चावला की कुल नेटवर्थ तकरीबन 48 करोड़ है। वही जूही चावला के पति जय मेहता एक बिजनेसमैन है और उनकी भी कुल संपत्ति तकरीबन 2300 करोड़ है।

Read more about: juhi chawla femina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X