सलमान खान की फिल्म के बिना अधूरी है ईद? तो देख डालें Eid पर रिलीज उनकी ये दमदार फिल्में
ईद मुबारक... सुपरस्टार सलमान खान और ईद का काफी पुराना कनेक्शन है.. ईद आती है तो सलमान खान अपने फैंस से ईदी लेने के लिए जरूर आते हैं और साल भर सलमान खान के फैंस इस दिन का इंतजार करते हैं। इस साल यानि 2020 में भी यही होने वाला था लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिससे इस साल की ईद पूरी तरह से फीकी हो गई। जी हां हम बात कर रहे हैं कोरोना वायरस की।
इसके कारण पूरे देश में लॉकडाउन है जिस वजह से इस बार सलमान खान की फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हो पाई है। अगर सबकुछ सही रहता था तो सुपरस्टार सलमान खान और दिशा पटानी स्टारर ये फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस में कई रिकॉर्ड तोड़ने में लगी होती।

पिछली साल भी सलमान खान ने ईद के मौके पर भारत के रूप में एक दमदार फिल्म दी थी। लेकिन आपको निराश होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि राधे नहीं तो क्या.. और भी फिल्म हैं जो भाईजान के साथ आप इस ईद पर देख सकते हैं।
इसके पहले भी कई फिल्में रिलीज हुईं हैं जिन्होने ईद के मौके पर सलमान खान के फैंस का दिन बना दिया था। अगर आप सलमान खान की फिल्म को Miss कर रहे हैं तो इन फिल्मों के साथ ईद सेलिब्रेट कर सकते हैं....


Click it and Unblock the Notifications










