एक साथ नजर आया खान परिवार..सलमान..कैटरीना और लूलिया साथ-साथ
शुक्रवार को सलमान खान के परिवार की सबसे चहेती सदस्य यानि कि अर्पिता खान और आयुष की शादी की तीसरी सालगिरह थी। जाहिर है खान परिवार में जब भी ऐसा मौका आता है पूरा परिवार एक साथ नजर आता है। अर्पिता खान की एनवर्सरी पार्टी में भी पूरा परिवार साथ था।
सलमान खान के साथ जहां लूलिया वंतूर इस पार्टी में नजर आईं तो वहीं इस पार्टी में कैटरीना कैफ भी पहुंची। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ खासकर सलमान खान की दोनों बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता से काफी क्लोज हैं। सलमान खान की तस्वीरें भी कैटरीना के साथ क्लिक की गईं।

सलमान के अलावा अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, हेलन, अलवारा सहित पूरा परिवार पहुंचा। अर्पिता खान ने तीन साल पहले आयुष शर्मा से शादी की थी। आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश के पॉलिटिकल परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए अर्पिता खान की एनिवर्सरी की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











