जब ऐश्वर्या राय की शादी के बाद सलमान खान का छलका था दर्द, बोले- उनकी शादी बड़े खानदान में हो गई है...

Salman Khan Pain On Aishwarya Rai Marriage: एक वक्त हुआ करता था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते थे। दोनों की प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं है। लेकिन अफसोस की बात तो यह है कि दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया। ऐश्वर्या ने भी सलमान से अपनी राहें अलग कर ली। आज भी दोनों किसी भी फंक्शन में साथ में बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि इसी बीच सलमान खान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है और इसमें एक्टर ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर खुलकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो रजत शर्मा के शो के दौरान का है जहां पर सलमान खान ने अपने टूटे हुए प्यार को स्वीकारा और अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात जानकर काफी खुशी है कि वह आज बहुत खुश है।
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लेकर सलमान खान से सवाल किया गया तो इसका जवाब भी उन्होंने बहुत ही गरिमा और रिश्तो की मर्यादा को देखते हुए दिया और कहा कि "इस बात को काफी वक्त हो चुका है। अब उनको याद करने का कोई मतलब नहीं। बीते समय को भूल जाना ज्यादा अच्छा है। आप जिससे प्यार करते हो वह आपसे अलग होकर दुखी है तो आपको दुख महसूस होता है।"
सलमान खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "लेकिन अगर आपका प्यार आपसे अलग हो जाने के बावजूद भी खुश है तो आपको इससे खुशी मिलती है। अभिषेक बच्चन बहुत अच्छे इंसान है। उनके साथ वह काफी खुश हैं। उनकी शादी बहुत बड़े परिवार में हुई है और मुझे लगता है कि बीती बातों का अब कोई भी मतलब नहीं है। अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे के लिए ही बने हैं।"


Click it and Unblock the Notifications