6-7 साल में गर्लफ्रेंड से बोर हो जाते हैं सलमान ख़ान...एक्स गर्लफ्रेंड ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Salman Khan, Somy Ali

बॉलीवुड की टाइगर यानी कि सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लव अफेयर को लेकर भी चर्चा का विषय बन रहे हैं। उनकी एक गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री सोमी अली भी सलमान को लेकर कई बार चौका देने वाले कुलसी कर चुकी हैं। लेकिन इन दिनों सोमी अली का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसमें वह बताती हुई नजर आए कि सलमान 6 से 7 साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड से बोर हो जाया करते हैं।

सोमी अली ने सलमान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सोमी अली को सिनेस्पीकस के साथ में इंटरव्यू देते हुए देखा जा रहा है। यह इंटरव्यू 2 साल पुराना हो चुका है। इस इंटरव्यू के दौरान सोमी अली से सवाल किया गया कि कई रिश्तों में रहने के बावजूद भी सलमान खान ने आज तक शादी क्यों नहीं रचाई। तब एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि "सलमान की यही दिक्कत है कि उसको अलग-अलग मुल्कों की लड़कियां पसंद आ जाती है और वह 6 से 7 साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड से बोर हो जाते हैं। मेरी तो यही राय है।"

7 सालों तक किया एक दूसरे को डेट

सोमी अली ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी कहा कि 6 से 7 साल बाद सलमान आंख बंद करके ग्लोब पर उंगली रख देते हैं और जो भी देश आता है उसमें से अपनी गर्लफ्रेंड को चुन लेते हैं। इसके बाद 7 साल का चक्कर चलता रहता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान और सोमी अली ने साल 1990 के दशक में 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सोमी अली, सलमान खान पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप भी लग चुकी है।

Read more about: salman khan somy ali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X