Sangeeta Bijlani: स्विमसूट में जैसे ही वायरल हुआ संगीता बिजलानी का वीडियो, तो सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

Sangeeta Bijlani

Sangeet Bijlani's swimsuit video: सिनेमा जगत से लेकर किक्रेट की दुनिया तक अपने हुश्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संगीता ब्लैक स्विमसूट दिख रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल देखने को मिल रही है।

संगीता बिजलानी का वीडियो-

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, ब्लैक स्विमसूट में संगीता बिजलानी फैंस के दिलों पर बिजली गिरा रही हैं। संगीता बिजलानी का ये वीडियो साल 1980 का है जब एक्ट्रेस मिस इंडिया बनने के बाद मिस यूनिवर्स पेजेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में संगीता बिजलानी स्विमसूट राउंड में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, ब्लैक स्विमसूट में इठलाती बलखाती संगीता बिजलानी को देखकर फैंस का दिल फिदा हो रहा है। इस वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर किया है।

फैंस जहां एक ओर संगीता बिजलानी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान को लेकर मज़ाक करते हुए लिख रहे हैं कि सलमान खान कितने लकी हैं, जाहिर है सलमान और संगीता आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर भी किया है।

संगीता बिजलानी और सलमान की कहानी-

कई सारी बॉलीवुड प्रेम कहानियों में से एक संगीता बिजलानी और सलमान खान की लव स्टोरी भी 80 के दशक में खूब मशहूर हुई थी। मॉडलिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार परवान चढ़ने लगा था।

संगीता बिजलानी ने 1988 में फिल्म कातिल से बॉलीवुड डेब्यू किया, हर तरह संगीता की खूबसूरती की चर्चा होने लगी थी। सलमान खान के साथ उनके रिश्ता करीब 10 साल रहा और खूब सुर्खियां बटोरी। शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन एक्ट्रेस सोमी अली से बढ़ती नजदीकियों के चलते संगीता बिजलानी ने ये रिश्ता तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X