..................... Salman Khan Ex Girlfriend Katrina Kaif announced not to work with Vivek Oberoi after Aishwarya rai dirty break up - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय के बाद सलमान खान की इस एक्स गर्लफ्रेंड ने विवेक ऑबेरॉय के साथ... इंडस्ट्री में मच गया था बवाल

Salman Khan Vivek Oberoi Katrina Kaif

Salman Khan Vivek Oberoi Katrina Kaif: एक वक्त था जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के चर्चे हुआ करते थे। लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो पूरी इंडस्ट्री में बवाल मच गया था और यह काफी बड़ा ब्रेकअप हुआ था। बताया तो यह भी जाता है कि इस ब्रेकअप में आज में घी डालने का काम विवेक ओबेरॉय ने किया।

दरअसल साल 2003 में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विवेक ओबेरॉय ने कई सारे इल्जाम लगा दिए थे। इसी के चलते सलमान खान काफी ज्यादा भड़क गए थे। ये वो वक्त था जब विवेक ओबेरॉय, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या को डेट करने लग गए थे और बाद में सलमान की जिंदगी में करीना गई थी।

हालांकि कैटरीना कैफ हमेशा से ही ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय के चैप्टर को लेकर बहुत अच्छे से जानती थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि विवेक ने सलमान के साथ में बहुत बुरा किया है। साल 2009 में फिल्म राजनीति की शूटिंग के दौरान करीना ने कहा कि मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि अब मैं कभी भी विवेक के साथ में काम करूंगी।

कैटरीना ने इस पर आगे यह भी कहा कि विवेक के साथ काम न करने का फैसला उनका अपना था और इससे सलमान का कोई भी लेना-देना नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि विवेक ने सलमान के लिए जो भी कहा और किया वह सभी गलत था। अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो मैं उसे कलीग ज़रूर बनाऊंगी लेकिन विवेक ने गलत किया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान ने भी आज तक विवेक के साथ में ना तो दोस्ती का हाथ बढ़ाया है और ना ही अभी तक कोई काम किया है। इतना ही नहीं विवेक ओबेरॉय भी उनसे पब्लिकली माफी मांग चुके हैं। बाद में ऐश्वर्या ने भी विवेक और सलमान दोनों का साथ छोड़कर अभिषेक बच्चन का हाथ थाम लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X