सलमान खान की ईद पार्टी: जैकलीन, कैटरीना कैफ से सोनाक्षी सिन्हा, बॉलीवुड हसीनाओं का जमावड़ा, तस्वीरें
इस साल ईद की शायद वो रौनक बॉलीवुड में न देखने को मिले जो हर बार देखने को मिलती है। खैर बॉलीवुड में हर त्यौहार जमकर सेलिब्रेट किया जाता है जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। ऐसे ही ईद भी धमाकेदार तरीके से सेलिब्रेट की जाती है। ईद पर सबकी नजर सलमान खान पर होती है। एक उनकी फिल्म और दूसरा उनकी ईद पार्टी पर।
इस बार तो बॉलीवुड में ईद पार्टी न ही सलमान खान की फिल्म देखने को मिलेगी और न ही पार्टी। लेकिन हम आपके लिए ईद की ऐसी पुरानी तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें जरूर पसंद करेंगे। दरअसल साल 2018 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के यहां ईद की पार्टी रखी गई थी। जहां तमाम बॉलीवुड ने शिरकत ली थी।

सलमान खान की बहन के यहां पार्टी में कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, यूलिया वंतूर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, हुमा कुरैशी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शिरकत ली। इन एक्ट्रेस का लुक और इनका ग्लैमरस अवतार नजर हटाए नहीं हटता है। एक बार फिर देखिए सलमान खान की ईद की इन यादगार तस्वीरों को।


Click it and Unblock the Notifications