सलमान खान ने किया बॉबी देओल का मेकओवर, बदल दिया लुक, अब पांचों उंगलियां घी में
हाल ही में बॉबी देओल अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। 90s के दौर में टॉप एक्टर्स में गिने जाने वाले बॉबी देओल को कई फ्लॉप देने के बाद इन दिनों फिल्में नहीं मिल रही थीं। ऐसे में उन्हें सलमान खान का साथ मिला। जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। वहीं बॉबी देओल ने खुद कहा है कि ''सलमान खान ने मुझपर भरोसा किया है.. वह मेरे लिए फरिश्ता की तरह हैं..''
[2019 हो गया बुक, शुरू हो गई एक और बड़ी फिल्म, संजय दत्त का Dhamaka]
बताया जाता है कि सलमान खान ने बॉबी देओल को न सिर्फ फिल्में दिलाईं बल्कि उनका मेकओवर भी किया है। बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए सलमान खान ने ही मोटिवेट किया था। जिसके बाद वे शेप में आई और उनका ट्रांस्फॉर्मेंशन इतना शानदार रहा कि अब उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।

वहीं अब बॉबी देओल के इन दिनों पांचो उंगलियां घी में हैं। जहां वो एक के बाद एक बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनते हैं। हालांकि इसमें बड़ा क्रेडिट सलमान खान को भी मिलना चाहिए। जबसे दबंग खान ने बॉबी देओल को अपने साथ लिया है.. हर आने वाली बड़ी फिल्म में बॉबी का नाम जुड़ने लगा है। रेस 3 के बाद भी उनके पास यमला पगला दीवाना 3 और हाउसफुल 4 जैसी बिग बजट फिल्में लाइन में हैं। आगे जानें किस तरह हुआ बॉबी देओल का मेकओवर-


Click it and Unblock the Notifications