5 साल की सजा और रोना-धोना.. सलमान खान-संजय दत्त की एक जैसी हालत, चौंक जाएंगे आप
जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल जेल और 10 हजार मुआवजा की सजा सुनाई है। जबकि बाकी आरोपी कलाकार- सैफ अली खान, तबू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम को विमुक्त कर दिया गया है। सलमान खान को फिलहाल जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान को बेल तो मिल सकती है लेकिन मालूम होता है कि आज उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।
[रो पड़े सलमान खान, 2 साल की सजा सुनकर बहन भी हो गईं इमोशनल, जानें कैसी हो गई हालत]
जहां ये फैसला सलमान के फैंस के लिए काफी दर्दनाक रहा वहीं कुछ लोगों को ट्विटर पर सलमान और संजय दत्त के जेल यात्रा पर जोक शेयर करना याद रहा। यहां तक कि सलमान खान के इस केस और उनकी सजा को संजय दत्त के केस से मिलता जुलता बता रहे हैं। संजय दत्त को 1993 मुंबई बम धमाकों के समय गैरकानूनी हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत सुप्रीम कोर्ट ने 5 सालों की सजा सुनाई।

देखा जाए तो, संजय दत्त पर लगा आरोप, कहीं न कहीं सलमान खान के केस से ज्यादा गंभीर है। लेकिन सच्चाई यही कि दोनों सुपरस्टार्स दोषी हैं। वहीं दोनों की हालत में काफी समानताएं भी दिखाई देती हैं। आगे जानें सलमान खान और संजय दत्त की हालत कैसे है एक जैसी और जानें दोनों के केस से जुड़ी अहम बातें-


Click it and Unblock the Notifications











