..................... Salman Khan consider this as man god because he gave him work when he was jobless after maine pyar kiya इस शख्स को अपनी जिंदगी का भगवान मानते हैं सलमान खान, जब नहीं था काम तो बन गए थे मसीहा। - Hindi Filmibeat

इस शख्स को अपनी जिंदगी का भगवान मानते हैं सलमान खान, जब नहीं था काम तो बन गए थे मसीहा

salman khan

Salman Khan consider this man as his god of bollywood: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने मिला जुला रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म ने अब तक 85.60 करोड़ की कमाई की है तो साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

सलमान खान पिछले 34 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया है। अपनी हालिया रिलीज फिल्म में भी उन्होंने शहनाज गिल, पलक तिवारी और राघव जुयाल समेत कई एक्टर्स के गॉडफादर बने हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सलमान खान किसे अपने करियर का गॉडफादर मानते हैं।

दरअसल 'मैंने प्यार किया' सलमान खान की पहली थी जिसमें वो बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। यह फिल्म तो जबरदस्त हिट साबित हुई थी। लेकिन, इसका क्रेडिट काफी हद तक भाग्यश्री को मिल गया था। इस फिल्म के बाद सलमान खान को काम नहीं मिल रहा था। 6 महीनों तक सलमान खान बिना काम के घर पर बैठ गए थे। सलमान खान को लग गया था कि उनका करियर अब खत्म हो चुका है।

लेकिन, इसी दौरान रमेश तौरानी उनकी जिंदगी में भगवान बनकर आए थे। हुआ ये था कि तब सलीम खान ने एक मैगजीन को उनके पास फिल्म होने की गलत जानकारी दे दी थी। तभी रमेश तौरानी सिप्पी के ऑफिस में गए और म्यूजिक के लिए 5 लाख रुपये दिए। इसके बाद सलमान खान को फिल्म 'पत्थर के फूल' मिली।'

इस फिल्म के बाद सलमान खान ने कभी पलट कर नहीं देखा। उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक कई फिल्में की। सलमान खान को फिल्में मिलती गई और वो करते गए। इसके बाद सलमान खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी हर किसी के चहेते हैं।

Read more about: salman khan bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X