ऐश्वर्या राय के चेहरे पर नहीं बल्कि इन 2 आदतों पर फ़िदा थे सलमान खान, बोले- ये सच्चा प्यार है...

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Salman Khan Affair: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे अफेयर्स ऐसे हैं जो कि आज भी काफी ज्यादा विवादों में रहते हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और रेखा से लेकर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का भी अफेयर शामिल है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप बहुत ही बुरे तरीके से हुआ और दोनों के बीच में काफी विवाद देखने को भी मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय पहली बार 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म के सेट पर मिले थे। यहीं से उनके अफेयर की शुरुआत हुई थी। साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हुआ और बाद में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर काफी संगीन आरोप लगा डाले थे। जिसके चलते दोनों का ब्रेकअप काफी सुर्खियों में आया।

ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाते हुए कहा था कि सलमान खान ने उन्हें फिजिकल और मेंटली तौर पर टॉर्चर किया। बता दे कि ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ कभी भी काम न करने की बात भी कही थी। ऐश्वर्या ने बताया था कि सलमान की शराब की लत और फिजिकल एब्यूज के अलावा बेज्जती से वह काफी ज्यादा तंग आ चुकी थी।

ऐश्वर्या राय ने इस पर कहा था कि "मैं इन सबके बावजूद भी सलमान खान के साथ थी और बदले में मुझे वह सिर्फ तकलीफ दे रहे थे।" एक पुराने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को लेकर अपना प्यार कुबूला और उनकी काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि "मैं उनका पीछा नहीं करता हूं और जो मैं महसूस करता हूं वह कोई टीनएज ऑब्सेशन नहीं है।"

सलमान खान ने इस पर यह भी कहा था कि "यह एक सच्चा प्यार है और ऐश्वर्या राय दिल से एक ट्रेडिशनल हिंदुस्तानी लड़की हैं। सच बात तो यह है कि वह अपने माता-पिता का बहुत सम्मान करती है और उनकी मुझे यह बात काफी पसंद आई। ऐश्वर्या के माता-पिता बहुत ही अच्छे हैं और वह मेरी ही फैमिली की तरह ऑर्थोडॉक्स है। लेकिन जब एक्ट्रेस के माता-पिता को मेरे पुराने अफेयर्स के बारे में पता चला तो वह नहीं चाहते थे कि मैं उनकी बेटी की जिंदगी में आऊं। यह मेरी गलती है उनकी नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X