जब सलमान खान ने Preity Zinta को बताया था वाइफ मैटेरियल, बोले- 'बीवी हो तो उनके जैसी वरना...'

Salman Khan Called Preity Zinta Wife Material: प्रीति जिंटा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। बता दे कि उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कुछ ऐसे किरदार निभाए जो कि समय के बदलाव के साथ बदलता सामाजिक स्थितियों को दिखाते हैं। हालांकि आज हम बताने वाले हैं कि बॉलीवुड केउनके बारे में क्या सोचते हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने प्रीति जिंटा के साथ लक्ष्य, झूम बराबर झूम और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में काम किया। अमिताभ बच्चन ने प्रीति जिंटा को लेकर कहा कि एक अकेली लड़की ने बिना किसी सपोर्ट के इंडस्ट्री में पहचान बनाई। वह हमेशा अपने काम को लेकर काफी ईमानदार रही।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने प्रीति जिंटा के साथ हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी चुपके चुपके और वीर जारा जैसी फिल्मों में काम किया। रानी मुखर्जी ने प्रीति जिंटा को लेकर कहा कि ईमानदारी के साथ कहूं तो हमारे बीच में कभी भी दोस्ती नहीं रही। हालांकि काम के समय हमारा अच्छा वर्किंग रिलेशनशिप रहा। जब भी हमने साथ में काम किया तो बहुत अच्छे से मिले।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित भी बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने प्रीति जिंटा के साथ 'ये रास्ते हैं प्यार के' फिल्म में काम किया था और इसमें अजय देवगन के अलावा सनी देओल भी लीड किरदार में थे। माधुरी दीक्षित ने प्रीति जिंटा को लेकर कहा कि उनके साथ उन्होंने काफी मस्ती भरे पल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि प्रीती बेहद ही एनर्जी से भरपूर है और हमेशा मुस्कुराती रहती हैं।
सलमान खान
सलमान खान के साथ प्रीति जिंटा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी भाई थी। दोनों ने हर दिल जो प्यार करेगा और चोरी चोरी चुपके चुपके जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन एक बार जब सलमान खान से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया की शादी के लिए उन्हें कैसी लड़की पसंद है? तब उन्होंने जवाब में कहा कि अगर शादी के लिए मुझे कोई परफेक्ट लगती है तो वह सिर्फ प्रीति जिंटा हैं।
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने प्रीति जिंटा के साथ हैप्पी एंडिंग, सलाम नमस्ते और कल हो ना हो जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। प्रीति जिंटा को लेकर सैफ अली खान ने कहा कि प्रीति के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। वह बबली और ऊर्जा से भरी हुई है। वह हमेशा बोलती रहती हैं और कई बार तो फिल्म की शूटिंग के वक्त बिना रुके बोलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications