जब ऐश्वर्या राय के पेरेंट्स को लेकर सलमान खान ने कही ऐसी बात, बोले- 'वो लोग बहुत...'

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हुआ है। लेकिन वह अपने निजी जीवन को लेकर काफी सुर्खियों में रही। एक वक्त हुआ करता था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर के चर्चे थे। दोनों का साल 2001 में ब्रेकअप हो गया था और इससे पहले दोनों 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे।
दोनों के ब्रेकअप के पीछे की एक ऐसी कहानी है जो कि शायद बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल सलमान खान कहते तौर पर सुबह 3 बजे ऐश्वर्या राय के घर पर पहुंच जाते हैं। जहां पर सलमान खान ने कई घंटों तक ऐश्वर्या का दरवाजा पीटा। इसी के चलते एक्ट्रेस के माता-पिता काफी ज्यादा नाराज हो गए। ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। बाद में यह भी कहा गया कि दोनों ने माता-पिता के चलते अलग होने का फैसला लिया।
लेकिन आपको बता दें कि बाद में सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके माता-पिता बहुत ही अच्छे है। वह मेरे परिवार की तरह ही काफी रूढ़िवादी है। मेरे पिछले अफेयर्स के बारे मेंउन्हें जब पता चला तो वह मुझे अपनी बेटी की जिंदगी में देखना पसंद नहीं कर रहे थे। यह सब मेरी गलती है उनकी गलती नहीं है। मुझे इस बात को बहुत पहले ही समझ जाना चाहिए था।
सलमान खान ने आगे बताया कि इस फेस्ट के बावजूद भी मैंने उनके साथ में बुरा बर्ताव किया और उन्होंने मुझे कभी भी ऐश्वर्या से मिलने से रोका नहीं। ऐश्वर्या को उनके पैरेंट के प्रति मेरा व्यवहार अच्छा नहीं लगा था और मैं अपने पिता के साथ किसी के गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करता हूं। ऐश्वर्या के पिता का मेरे खिलाफ शिकायत करना बिल्कुल सही था और मुझे उनसे इसको लेकर कोई भी शिकायत नहीं है।
सलमान खान यहीं पर नहीं रुकते हैं और उन्होंने आगे कहा कि अगर आप किसी भी रिश्ते में लड़ते नहीं है तो इसका अर्थ होता है कि आप एक दूसरे से प्यार नहीं करते हैं। मैं उस इंसान से क्यों लडूंगा जो मेरे लिए एक अजनबी है। एक ऐसा वक्त आया था जब चर्चा होने लगी थी कि सलमान खान, ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते हैं। हालांकि अभिनेत्री उस वक्त अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी।


Click it and Unblock the Notifications


