सलमान खान हुए लोट-पोट, हंसते-हंसते हुआ बुरा हाल, 10 Pics देखकर आप भी Smile कर देंगे
आज वर्ड स्माइल डे है यानी की मुस्कुराने की एक और वजह। वहीं बॉलीवुड भी आपकी स्माइल को थोड़ी और चौड़ी होने में कहीं न कहीं मदद करता है। चाहे वो कॉमेडी के जरिए हो या फिर किसी और तरह के एंटरटेमेंट के जरिए। वहीं आज स्माइल डे के मौके पर हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जो पहचाने तो एक्शन हीरो के तौर पर जाते हैं लेकिन जब हंसते हैं तो बस सब भूल कर लोट-पोट कर बुरी तरह हंसते ही जाते हैं। एक्टर की बात छोड़ दें तो आम जिंदगी में भी लोग इस तरह हंसना भूल ही गए हैं।
[रिलीज से पहले Zero को लेकर जबरदस्त खुलासा, 2 नवंबर हो गया बुक, 180 करोड़ का धमाका]
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की। ये ऐसे बॉलीवुड स्टार है जो खुल कर हंसने के लिए भी जाने जाते हैं.. किसी कॉमेडी शो पर पहुंच गए तो बस सलमान को तो लोट-लोट कर हंसते देखा गया है। वे खुद अपने शो दस का दम में कई बार इतनी बुरी तरह हंसते देखे गए हैं कि उनकी आंखें तक भर आती है। सलमान को हंसते देख आपको जोक पसंद आए न आए लेकिन सलमान को लोट-पोट देककर ऑडिएंस को पक्का हंसी आ जाएगी।

तो चलिए इसी बात पर आपको हंसाने के लिए आगे दिखाने हैं खिलखिलाते हुए सलमान खान की 10 बेस्ट तस्वीरें। इन तस्वीरों को देखकर आपके चेहरे पर एक स्माइल तो आ ही जाएगी। तो बस हमारा तो स्माइल डे सेलिब्रेट हो गया।


Click it and Unblock the Notifications