सोहेल खान-सीमा तलाक: सलीम खान ने 24 साल पहले रात 3.30 बजे मौलवी को उठाकर कराया था निकाह
सलमान खान के भाई सोहेल खान अपनी पत्नी के साथ 24 साल का रिश्ता खत्म कर रहे हैं। सोहेल और सीमा सचदेव ने साल 1998 में प्रेम विवाह किया। दोनों के दो बेटे भी हैं। ऐसे में अरबाज और मलाइका के तलाक के बाद सोहेल और सीमा की अलगाव की खबर ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। दोनों के अलग होने के पीछे की वजह क्या है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है।
लेकिन एक समय दोनों के जीवन में ऐसा रहा है कि सोहेल और सीमा एक दूसरे से बेपनाह प्यार करने के लिए पहचाने जाते थे।फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने का सपना देखते हुए खान परिवार की बहू बन गईं सीमा सचदेव।

चंकी पांडे की सगाई में सीमा और सोहेल की मुलाकात हुई। पहली नजर में दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया। लेकिन यह शादी इतनी आसान नहीं थी। दोनों का अलग धर्म से होना परेशानी की वजह बन गया।

घर से भाग गई थीं सीमा
सीमा का परिवार सोहेल के दूसरे धर्म से होने के कारण इस शादी के लिए तैयार नहीं था। सीमा ने परिवार को काफी समझाने की कोशिश की। आखिरकार माता- पिता का साथ नहीं मिलने के कारण सीमा अपने घर से भागकर सोहेल के घर गैलेक्सी में पहुंच गई।

रात के 3.30 बजे मौलवी साहब के साथ शादी
ऐसे में रातों रात सोहेल और सीमा की शादी करवाई गई। सलीम खान ने रात में ही दोनों का निकाह करवा दिया। बताया जाता है कि करीब रात के 3.30 बजे मौलवी साहब को उनके घर से उठाकर लाया गया।

परिवार के कारण रातों रात शादी
सीमा के परिवार के कारण रातों रात इस शादी को पूरा करने का फैसला सलीम खान ने लिया। एक बार शादी होने के बाद सीमा का परिवार सोहेल के साथ उनका रिश्ता तोड़ नहीं सकता था।

15 मार्च 1998 को सोहेल और सीमा की शादी
मौलवी साहब ने इस पर नाराजगी भी जताई लेकिन फिर सलीम खान को देख कहा कि यह काम केवल आपके बच्चे ही कर सकते हैं। 15 मार्च 1998 को सोहेल और सीमा की शादी हुई। सीमा ने साल 2000 में पहले बेटे निर्वानको जन्म दिया। साल 2011 में दूसरे बेटे योहान का जन्म हुआ।

सोहेल और सीमा के तलाक की वजह क्या ?
खान परिवार में सोहेल खान की लव स्टोरी की चर्चा काफी रही थीं। कई बार दोनों को बच्चों के साथ पोज देते हुए भी देखा गया है। फिलहाल सोहेल और सीमा के तलाक की वजह क्या रही है, इस पर अभी भी पर्दा बना हुआ है। सलीम खान के परिवार में बड़े बेटे सलमान खान ने शादी नहीं की है। अरबाज और मलाइका का भी तलाक हो चुका है। तीसरे बेटे सोहेल और सीमा ने भी अलग होने का फैसला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











