सलमान के जीजा ने धमाकेदार मारी एंट्री, देखते रह जाएंगे आप, देखें तस्वीरें
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड में नई एंट्री का दौर चल रहा है। इसी ट्रेंड में सलमान खान के एक रिश्तेदार भी शामिल हो गए हैं। हाल ही में सलमान खान के जीजा जी बॉलीवुड में एंट्री मारने के लिए तैयार हो गए हैं। जी हां हम आयुष शर्मा की बात कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म लवरात्रि की शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। आयुश शर्मा की ये फिल्म पोस्टर रिलीज के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में थी।
[अक्षय कुमार की 400 करोड़ी फिल्म, क्लाइमैक्स का चौंकाने वाला खुलासा, एकदम जबरदस्त]
वहीं इस फिल्म में आयुष शर्मा एक गुजराती लड़के के किरदार में नजर आएंगे। वहीं ये गुजराती लड़का रोमांस फरमाएगा नई एक्ट्रेस वरीना हुसैन के साथ। आयुष शर्मा की ये पहली फिल्म रोमैंटिक कॉमेडी है। जिसमें वही पुराना रोमांस नजर आएगा लेकिन गरबा वाले तड़के के साथ। बात करें ट्रेलर की तो इसे मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं।

आयुष शर्मा काफी समय से बॉलीवुड में एंट्री को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि उन्होंने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की थी। दोनों का बेहद प्यार बेटा भी है। बहरहाल आगे जानें सलमान खान के जीजू के बापे में कुछ और दिलचस्प बातें और देखें उनकी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications