#6Years-इस फिल्म से हुआ 'सलमान' का 'कमबैक' और मिली एक शानदार हिरोइन..
सलमान खान का भी एक बुरा दौर था जब उनकी एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होते जा रही थी और लग रहा था कि सलमान खान का करियर अब बस खत्म होने वाला है लेकिन इसके बाद उन्होंने वांटेड की इससे भी लगा कि वो कमबैक कर लेंगे लेकिन इसके बाद भी फ्लॉप फिल्मों का दौर नहीं थमा।
[ऑर्डर..ऑर्डर..कोर्ट..केस..कचहरी..मतलब फिल्म हिट..ऊपर से डायलॉग का बोनस!]
इस बीच सलमान खान ने एक फिल्म की और उसके बाद जो उन्होंने शानदार कमबैक किया और उनकी कुछ ऐसी आंधी चली कि बाकि स्टार्स उनके सामने टिके ही नहीं। दबंग से सलमान खान ने ऐसी वापसी की कि इसके बाद ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला जारी है। आज सलमान खान की फिल्म दबंग को रिलीज हुए 6 साल हो गए और हम आपको बताएंगे फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।
दबंग के डायरेक्टर अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप फिल्म में रणदीप हुड्डा को लेना चाहते थे और सीरियस किस्म की फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन अरबाज खान ने जब स्क्रिप्ट पढ़ी तो इसमें सलमान को लेकर पूरी तरह से मसाला फिल्म बनाने का आइडिया आया और उन्होंने ऐसा ही किया।

फिल्म में अोम पूरी का रोल छोटा कर दिया गया था। असल में उनका सलमान खान के साथ काफी सीन था जिसे काटकर छोटा कर दिया और महज 3 सीन फिल्म में डाला गया जिसके लिए वो काफी नाराज हुए।
इस फिल्म के लिए सबसे बड़ा टास्क था हिरोईन ढूंढना और सलमान खान ने इस फिल्म से ही सोनाक्षी सिन्हा को भी इंट्रोड्यूस किया। सोनाक्षी सिन्हा का इरादा बिल्कुल भी फिल्मों में आने का नहीं था लेकिन सलमान खान ने हेल्दी सोनाक्षी सिन्हा को वजन कम करने की सलाह दी और 30 किलो वजन कम करने में मदद भी की।
शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मों में आने देने की इजाजत तो दी थी लेकिन उन्हें फिक्र भी थी और इसे भी सलमान खान ने ही खत्म किया और उन्हें भरोसा दिया।
फिल्म देखने सिंगल स्क्रीन थियेटर भी खूब दर्शक पहुंचे थे। उस समय फिल्म वीकएंड में 51 करोड़ की कमाई की थी जो बहुत ज्यादा थी इसके बाद आमिर खान की गजनी थी।
फिल्म का सबसे पॉपुलर आइटम नंबर मुन्नी बदनाम हुई असल में एक पाकिस्तानी गाने का रिमेक है जिसके बोल लड़का बदनाम हुआ था।
इस फिल्म में सलमान खान पहली बार मूंछों में दिखाई पड़े और उन्हें जब मूंछ रखने बोला गया तो वो शत्रुघ्न सिन्हा के ही स्टाइल में मूंछ रखना चाहते थे और उन्होंने ऐसा किया भी।
फिल्म में सलमान खान का लुक खासकर मूंछे और चश्मा काफी पॉपुलर हुआ था।
इस फिल्म से अरबाज खान ने प्रोड्यूसर बने और साथ ही दबंग 2 से डायरेक्टर भी।


Click it and Unblock the Notifications







