#5Years - सलमान का ये अंदाज सबको भाया..शर्मीले..शर्टलेस और दबंग!

By Shweta

सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड रिलीज हुए आज 5 साल हो गए। फिल्म सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक तो है ही साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्डस् भी तोड़े थे। सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी परदे पर खूब धमाल मचाई थी।

बॉडीगार्ड सलमान खान की एक ऐसी फिल्म थी जो सलमान खान के फैन्स लिए कंप्लीट पैकेज थी। फिल्म में सलमान खान इतने स्मार्ट और हैंडसम लगे कि उतने स्मार्ट लो किसी और फिल्म में नहीं लगे। बॉडीगार्ड पूरी तरह से सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म थी जिसमें सारा मसाला था।

Salman Khan

बॉडीगार्ड के बारे में कई ऐसी मजेदार बाती थीं जो आपको हो सकता है नहीं पता हो।फिल्म का सबसे हिट गाना तेरी मेरी प्रेम कहानी जिसे राहत फतेह अली खान और श्रेया घोषाल गाईं थीं वो असल में एक रोमानिया के क्रिसमस कैरोल से म्यूजिक कॉपी किया गया था।

इस फिल्म में लवली के पापा के रोल के लिए सलमान खान ने संजय दत्त से बात की थी लेकिन संजय दत्त यह रोल करने से मना कर दिए क्योंकि वो पिता का रोल नहीं करना चाहते थे।

बॉडीगार्ड सलमान खान और करीना कपूर की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इसके पहले दोनों क्योंकि और मैं और मि.खन्ना में साथ आए थे। बॉडीगार्ड के बाद दोनों बजरंगी भाईजान में भी साथ आए और फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में करीना कपूर के पापा के रोल के लिए पहले शत्रुघ्न सिन्हा से बात किया गया था लेकिन वो ये कहकर फिल्म करने से मना कर दिए कि वो फिल्मों में सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा के ही पापा बनना पसंद करेंगे।

ये पहली फिल्म थी जिसमें सलमान खान और आदित्य पंचोली साथ में आए थे। आपको बता दें कि दोनों असल जिंदगी मे काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

सलमान खान अपने पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा के काफी नजदीक हैं और वो शेरा की ही सिक्योरिटी एजेंसी का टैग और ड्रेस फिल्म में पहने थे और साथ ही शेरा से ही सलमान ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी लांच करवाया था।

फिल्म में कैटरीना कैफ का स्पेशल अपीयरेंस भी था और कैटरीना इस बारे में बोली थीं कि वो सिर्फ अतुल अग्निहोत्री की वजह से स्पेशल अपीयरेंस के लिए तैयार हुईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X