1 ही फिल्म में सलमान-अजय देवगन और संजय दत्त, सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, चौंक जाएंगे आप!
बॉलीवुड के दबंग खान ने यूं तो एक से बढ़ कर एक धमाकेदार फिल्में दी हैं। वहीं उनकी एक ऐसी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म को आज 7 साल पूरे हो गए हैं। ये उस दौर की फिल्म है जब सलमान को इस बात के लिए क्रिटिसाइज किया जाता था कि उनकी फिल्मों में कोई ढ़ंग की कहानी नहीं होती.. लेकिन ऐसे क्रिटिसिज्म से क्यों फर्क पड़ता है जब कहानी न होते हुए भी सलमान की फिल्में ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं। इस फिल्म में सलमान के स्टाइल से लेकर गाने तक सबकुछ ऑडिएंस को काफी एंटरटेनिंग लगा था।
[Sanju: नहीं खुलेंगी संजय दत्त की ये 8 कॉन्ट्रोवर्सी, बायोपिक में भी सीक्रेट, जानकर चौंक जाएंगे आप]
हम बात कर रहे हैं 2011 में आज ही के दिन रिलीज हुई सलमान खान और असिन की फिल्म रेडी की। ये सलमान की रोम-कॉम फिल्मों में से गिनी जाती है। इस फिल्म में वे एक्ट्रेस असिन के साथ रोमांस करते नजर आए थे। फिल्म में सलमान की कॉमेडी और रोमैंस से भी खास था इस फिल्म का कैमियो। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और कंगना रनौत का जबरदस्त कैमियो है। दरअसल, ये स्टार्स रेडी से सेट के पास ही रास्कल्स की शूटिंग कर थे। सलमान ने इन लोगों से रेडी में कैमियो के लिए रिक्वेस्ट की थी। बस फिर क्या था, सभी आ गए सलमान की फिल्म में।

बता दें कि ये फिल्म सुपरहिट तमिल फिल्म का रीमेक थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। सलमान खान की ये फिल्म ऑरिजनल फिल्म से भी बड़ी हिट साबित हुई थी। सिर्फ ये फिल्म ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो साउथ इंडियन फिल्मों की रीमेक हैं और उनसे भी बड़ी हिट साबित हुई हैं। आगे जानें बॉलीवुड की 10 जबरदस्त फिल्मों के बारे में जो साउथ इंडियन फिल्मों की रीमेक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











