Salman Khan के बर्थडे बैश में लगा स्टार्स का जमावड़ा, यहां देखें स्टार्स की तस्वीरें

सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड और भाईजान के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर बांद्रा में उनके लिए खास तौर पर पार्टी रखी गई जिसमें कई बड़े स्टार्स पहुंचे। सलमान खान ने सबसे पहले जन्मदिन का केक पापाराजी के साथ काटा।
इस दौरान सलमान खान काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे थे। सलमान खान के बर्थडे बैश में कई बड़े स्टार्स पहुंचे। इस दौरान सलमान खान का पूरा परिवार भी उनके साथ था। सलमान खान ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक लेदर पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। सलमान खान का पूरे परिवार और दोस्तों के साथ केक कटिंग का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सलमान खान के बर्थडे बैश की इन तस्वीरों पर आप भी डालें एक नजर-

स्वैग में दिखे सलमान खान
अपने बर्थडे बैश में सलमान खान हमेशा की तरह स्वैग में नजर आए। सलमान खान इस दौरान काफी खुश और अच्छे मूड में दिख रहे थे। 12 बजे के ठीक पहले सलमान खान पार्टी स्थल पर पहुंचे।

संगीता बिजलानी ने बरपाया कहर
सलमान खान के बर्थडे बैश पर हर किसी की निगाहें संगीता बिजलानी पर ठहर गईं। ब्लू आउटफिट में वो बेहद स्टाइलिश लग रही थीं।

कार्तिक आर्यन भी पहुंचे
कार्तिक आर्यन भी सलमान खान के बर्थडे बैश में पहुंचे। कार्तिक आर्यन डेनिम जैकेट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे।

तब्बू का खूबसूरत अंदाज
तब्बू भी सलमान खान के बर्थडे बैश में पहुंची। इस दौरान ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तब्बू और सलमान खान काफी सालों से काफी अच्छे दोस्त हैं और कई फिल्मों में दोनों ने साथ भी काम किया है।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
पुलकित सम्राट भी अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ भाईजान के बर्थडे बैश में कुछ इस अंदाज में नजर आए। दोनों ने पार्टी में साथ में एंट्री ली।

रमेश तौरानी
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी सलमान खान के बर्थडे बैश में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

किंग खान की ग्रैंड एंट्री
सलमान खान के बर्थडे बैश में किंग खान ने भी जबरदस्त एंट्री मारी। शाहरुख खान पार्टी में सबसे अंत में पहुंचे और काफी समय तक रहे। इसके बाद सलमान खान खुद उन्हें छोड़ने के लिए उनकी कार तक आए। दोनों का वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











