'हम आपके हैं कौन' में Salman Khan की भाभी ढूंढने में मेकर्स ने बेले पापड़, फिर रेणुका शहाणे को ऐसे मिला रोल

Renuka Shahane

Renuka Shahane In Salman Khan Bhabhi Role: सलमान खान की फ़िल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित के साथ में उनकी जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। लेकिन इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के अलावा रेणुका शहाणे में भी काफी ज्यादा चर्चा बटोरी थी। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती ने लोगों को दीवाना बना दिया था।

लेकिन क्या आपको पता है कि रेणुका शहाणे को सलमान खान की भाभी का किरदार कैसे मिला। एक इंटरव्यू के दौरान सूरज बड़जात्या ने इस बात का खुलासा किया था कि रेणुका शहाणे को किस तरीके से फिल्म में लिया गया था। सूरज ने बताया था की फिल्म में कोई भी सलमान खान की भाभी का किरदार नहीं निभाना चाहता था।

सूरज बड़जात्या ने बताया कि "अगर कोई भी एक्ट्रेस भाभी का किरदार निभाती है, वो भी सलमान की भाभी तो वो तो भाभी हो गई। लेकिन एक दिन मेरे प्रोडक्शन डिजाइनर बिजॉन दास गुप्ता का फ़ोन आया कि एक लड़की है, जो टीवी शो करती है, वो हंसती बहुत अच्छा है। तो फिर मैं और मेरे पिता हम गए और रेणुका को स्टेज पर देखा।"


सूरज बड़जात्या ने आगे कहा कि "तब हमें पता चला कि यह हंसी का मतलब क्या है। जब रेणुका हंसती हैं तो फुल स्माइल उनके चेहरे पर होती है। तब हमने उन्हें ऑफिस बुलाया और सबसे पहले मेरे पिता ने उनसे पूछा कि रेणुका भाभी बनोगी क्या। वैसे हम पूछ सकते थे कि मोहनीश की पत्नी का रोल है। लेकिन रेणुका ने कहा कि सर मुझे एक्टिंग करनी है, मैं यहां किसी ग्लैमर की वजह से रही हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: salman khan renuka shahane
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X