सलमान खान का सबसे रोमांटिक अंदाज़ और पहली किस, आपको भी याद दिला देते हैं!
सलमान खान की दबंग 3 का गाना नैना लड़े आज रिलीज़ कर दिया गया है। गाने का संगीत दिया है साजिद वाजिद ने और इसे गाया है जावेद अली ने। इस गाने में सलमान खान अपनी हीरोइन सई मांजरेकर के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे।
गाने के बोल और म्यूज़िक सुनकर ये समझ आ रहा है कि ये गाना जल्दी ही लोगों की ज़ुबान पर चढ़ जाएगा। वहीं गाना सुनने के बाद अब लोग इस गाने की पहली झलक का इंतज़ार कर रहे हैं।

हालांकि गाने के साथ सलमान और सई की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर भी जारी कर दी गई है जिसे देखने के बाद अब फैन्स को इस रोमांस में कुछ ज़्यादा ही दिलचस्पी नज़र आ रही है।
वैसे भी सलमान खान ने जब भी स्क्रीन पर रोमांस करने की कोशिश की है तो वो ज़बरदस्त ढंग से सफल हुए हैं। इतना ही नहीं इन रोमांटिक गानों को आप भी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों की लिस्ट में आराम से रख सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications