..................... 'बिकने वाले थे घर के बर्तन..' शाहरुख खान के हमशक्ल के लिए मसीहा बने थे सलमान खान, खुलासा! Salman Khan became the messiah for Shahrukh Khan's look-alike Rizwan Khan, revealed! - Hindi Filmibeat

'बिकने वाले थे घर के बर्तन..' शाहरुख खान के हमशक्ल के लिए मसीहा बने थे सलमान खान, खुलासा!

salman khan shahrukh khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। लेकिन उनका एक ऐसा फैन है जिसकी शक्ल उनसे ही मिलती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की हमशक्ल की जो कि इस वक्त चर्चा में हैं।

पता चला है कि इस फैन के ऊपर जब मुसीबत आई थी तो शाहरुख खान नहीं बल्कि सलमान खान काम आए थे। राखी सावंत हो या पूजा डडवाल सलमान खान हमेशा जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आते रहे हैं और इस लिस्ट में अब शाहरुख खान के हमशक्ल रिजवान का खान का नाम जुड़ा है।

पता चला है कि एक दौर था जब रिजवान काफी परेशान थे और उनका वक्त मुफलिसी में गुजर रहा था। इस दौरान सलमान खान मदद के लिए सामने आए थे।

क्या था पूरा मामला

रिजवान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था। इस दौरान रिजवान खान अरबाज खान के बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट पर मौजूद थे। 'डंब बिरयानी' में रिजवान खान एक किस्सा साझा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। रिजवान ने बताया कि जब कोरोना काल चल रहा था तो उनके पास कोई का नहीं था।

ना कोई इवेंट मिल रहे थे और ना ही कोई उनसे काम के बारे में बात कर रहा था। इस बीच उनकी पत्नी भी प्रेगनेंट थीं और मैं बिल्कुल मोहताज था। हालत ये हो गई थी कि घर सामान तक बेचने की नौबत आ गई थी। इस बीच सलमान खान ने किसी मसीहा की तरह मदद की। एक यूनियन के जरिए सलमान खान ने सभी को ढाई हजार रुपए और राशन भेजा था जो कि हमारे लिए राहत का सामान था।

सोशल मीडिया पर मशहूर हैं

शाहरुख खान के हमशक्ल के तौर पर रिजवान खान सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। एक बार में आप उनको पहचान नहीं सकते हैं कि वो शाहरुख खान नहीं है। शाहरुख खान का रईस वाला लुक बिल्कुल रिजवान की तरह ही लगता है।

Read more about: salman khan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X