सलमान को लगा बड़ा झटका, रेस 3 के बाद इतने चौंकन्ने हो गए, 2019 Dhamake की तैयारी
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सलमान ये बात पब्लिक और मीडिया से सामने मानें न मानें लेकिन रेस 3 की असफलता के बाद उन्हें गहरा धक्का लगा है। रेस 3 का बॉक्स ऑफिस 170-180 करोड़ तक रुक गया था। ऐसे आंकड़े सलमान जैसे फैनबेस वाले सुपरस्टार के लिए किसी डिसास्टर से कम नहीं है। जिसका नतीजा सलमान अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
[B'day Spcl: गोविंदा को बनाया कॉमेडी किंग, सलमान के साथ ब्लॉकबस्टर जोड़ी, नाम जानकर चौंक जाएंगे]
खबरें हैं कि रेस 3 को मिले निगेटिव रिव्यूज को बाद अब सलमान भारत को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। वे भारत की स्क्रिप्ट और कहानी के अलावा सभी बातों पर काफी गहराई से ध्यान दे रहे हैं। भारत विभाजन से पहले की कहानी है जो आज के वक्त पर खत्म होती है। सूत्रों की मानें तो सलमान फिल्म के लेखन के साथ-साथ इससे जुड़े तथ्यों पर भी गहराई से रिसर्च कर रहे हैं ताकि कहीं छोटी सी भी भूल न रह जाए। छोटी सी गलती बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी साबित हो सकती है।

हाल ही में भारत का शानदार टीजर रिलीज किया जा चुका है। सलमान मालटा में शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म का शूटिंग शेड्यूल आठ से दस दिन का होगा। बल्कि भारत की नई हीरोइन कैटरीना कैफ ने ही टीम को ये लोकेशन सुझाई जो कि उन्हें काफी पसंद आई थी। काला हिरण शिकार मामले के कारण, सलमान को हर बार भारत से बाहर जाने के लिए कोर्ट से इजाज़त लेनी होगी। बहरहाल, आगे जानें सलमान की इस आने वाली महत्वकांक्षी फिल्म के बारे में कुछ बड़ी बातें, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे-


Click it and Unblock the Notifications