सलमान खान की 900 करोड़ी ब्लॉकबस्टर- आमिर खान से लेकर रजनीकांत ने किया था रिजेक्ट
सलमान खान की बेस्ट फिल्मों में बजरंगी भाईजान जरूर शामिल की जाती रही है। 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। आज फिल्म को पांच साल हो गए हैं। लेकिन फिल्म की यादें धुंधली नहीं पड़ी हैं। बता दें कि सलमान खान से पहले कई स्टार्स को ये फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन सभी ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
कोई शक नहीं कि सलमान खान ने इस फिल्म में अपने किरदार को पूरी संजीदगी के साथ निभाया है। और शायद ही कोई एक्टर इस फिल्म को इस मुकाम तक ले जा पाता।

कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में फंसी पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी की कहानी है। किस तरह एक राम भक्त पवन (सलमान खान) मुन्नी को बिना वीज़ा पासपोर्ट के पड़ोसी मुल्क छोड़ने जाता है, फिल्म में यही दिखाया गया है। फिल्म दर्शकों के भावनात्मक तारों से जुड़ गई थी। बजरंगी भाईजान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 969 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











