#Flashback - इस एक्ट्रेस के साथ भी खूब जमीं सलमान की जोड़ी..परफेक्ट!
सलमान खान ऐसे एक्टर हैं जिनकी किसी भी एक्ट्रेस के साथ जोड़ी अच्छी लग जाती है चाहे वो हम आपके हैं कौन की माधुरी दीक्षित हो, हम साथ साथ हैं कि सोनाली बेंद्रे, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा। शायद सलमान खान की पर्सनैलिटी ही ऐसी है।
सलमान खान की सुष्मिता सेन की भी कुछ फिल्में साथ में आई। भले बीवी नं 1 के अलावा और कोई फिल्म कुछ खास हिट ना हुई हो लोगों ने इस जोड़ी को भी काफी पसंद किया था। सलमान खान के साथ सुष्मिता सेन बीवी नं 1 के अलावा मैनें प्यार क्यों किया में भी दिखी थीं और क्या खूब दिखीं थीं।
[#ProofPics- 100 लड़कियों के बराबर तो अकेले शरमा लेते हैं सलमान खान..]
सलमान खान और सुष्मिता सेन काफी अच्छे दोस्त भी हैं ये बात शायद सबको पता ना हो। सलमान खान के बारे में सुष्मिता सेन खुद बताईं थी कि एक बार सलमान ने उन्हें पार्टी में इनवाइट करने के लिए कॉल किया और अलीशा की तबियत खराब होने की वजह से सुष्मिता सेन मना कर दीं। रात में डॉक्टर भी खोजना मुश्किल था ।
बस सलमान पार्टी छोड़कर डॉक्टर के साथ सुष्मिता के घर पहुंच गए। सलमान खान का तो अंदाज ऐसा ही हैं। दोनों से ही हमेशा एक ही सवाल किया जाता है शादी कब कर रहे हैं। देखिए सलमान खान और सुष्मिता सेन की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications