#BestFriends- सलमान-शाहरूख साथ-साथ मतलब सिर्फ मस्ती और मजाक!
ये जो भी करें उस पर लोगों की पैनी नजर रहती है। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान और शाहरूख खान की। ये दोनों दोस्ती करें या मनमुटाव लेकिन दोनों का इक्वेशन हमेशा मीडिया में छाया रहता है।अब हाल में ही शाहरूख खान और सलमान साइकिल चलाने साथ में निकल पड़े बस फिर क्या सोशल मीडिया पर तस्वीरें छा गईं।
[आगाज सुलतान..अंजाम दंगल..फिल्में धुआंधार!]
जब शाहरूख और सलमान का झगड़ा हुआ था तब भी कई दिनों तक खबरों में यही छाए रहे। शाहरूख और सलमान के बीच में झगड़ा सात साल से भी ज्यादा समय तक रहा ।दूरियां ऐसी थी कि अगर दोनों एक ही पार्टी में इनवाइटेड रहते थे पहले दोनों एक दुसरे के जाने का इंतजार करते है तब दूसरा उस पार्टी में इंट्री लेता था।

लेकिन जब दोनों के बीच दोस्ती हुई तो ऐसा लगा मानों कई साल पहले से चला आ रहा अंर्तराष्ट्रीय मुद्दा सुलझ गया हो। सुलतान के सेट पर भी शाहरूख और सलमान सुलतान के सेट पर मिले तो नजारा कुछ ऐसा हीं था।जब भी दोनों साथ में आते हैं तो बस मस्ती और मजाक ही करते हैं।
हम आज शाहरूख खान और सलमान खान की साथ में कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। आइये देखते हैं दोनों की तस्वीरें जब जब दोनों मिले तो बस तस्वीरें कैसे छा गई।
तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











