सलमान खान के साथ बुरा होने से पहले टूट जाता है ये पत्थर, क्या फिरोजा ही बचाता है दबंग खान की जान
Salman Khan Feroza Stone: सुपरस्टार सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं। सलमान खान बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं और लोग उनकी हर बात पर ध्यान देते हैं। चाहे उनकी फिल्म हो, कपड़े हों या फिर उनका स्टाइल-सब कुछ चर्चा में रहता है। आपने भी देखा होगा कि सलमान खान हमेशा अपने हाथ में एक खास ब्रेसलेट पहनते हैं। वे यह ब्रेसलेट कई सालों से लगातार पहन रहे हैं।

इस ब्रेसलेट में नीले रंग का एक पत्थर लगा होता है। यह ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान ने तोहफे में दिया था। सलमान इसे अपने लिए बहुत लकी मानते हैं, इसलिए वे इसे कभी उतारते नहीं हैं। उनके कई फैंस भी बिल्कुल ऐसा ही ब्रेसलेट पहनते हैं।
सलमान खान कौन सा पत्थर पहनते हैं?
ज्योतिष के मुताबिक सलमान खान के ब्रेसलेट में जो पत्थर लगा है, उसे फिरोज़ा कहते हैं। फिरोज़ा पत्थर का इस्तेमाल पुराने समय से अंगूठी, ब्रेसलेट और ताबीज़ में किया जाता रहा है। लोग मानते हैं कि यह पत्थर किस्मत को मजबूत करता है और अच्छे दिन लाता है।
सलमान खान फिरोज़ा क्यों पहनते हैं?
सलमान खान ने खुद बताया है कि यह ब्रेसलेट उन्हें निगेटिव चीज़ों से बचाता है। उनका मानना है कि फिरोज़ा पत्थर बुरी नजर से रक्षा करता है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर किसी की बुरी नजर लगती है, तो यह पत्थर खुद टूट जाता है और पहनने वाले को नुकसान नहीं होने देता।
फिरोज़ा पत्थर पहनने के फायदे
लोगों की मान्यता है कि फिरोज़ा पहनने से पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और मन को शांति मिलती है। यह पत्थर नेगेटिव एनर्जी को दूर रखने में मदद करता है। अगर किसी को बार-बार डर, बेचैनी या परेशानी महसूस होती है, तो फिरोज़ा पहनना फायदेमंद माना जाता है।
क्या फिरोज़ा सच में लकी स्टोन है?
कई लोगों का मानना है कि फिरोज़ा बहुत भाग्यशाली पत्थर होता है। इसे पहनने से काम में सफलता मिलती है और घर-परिवार में इज्जत बढ़ती है। साथ ही कहा जाता है कि यह राहु और केतु के बुरे असर को भी कम करता है।
फिरोज़ा पत्थर किस ग्रह से जुड़ा है?
ज्योतिष के अनुसार फिरोज़ा का संबंध बुध और केतु ग्रह से माना जाता है। बुध को समझदारी और अच्छे कामों का ग्रह कहा जाता है, जबकि केतु से जुड़ी परेशानियों को यह पत्थर शांत करता है। माना जाता है कि फिरोज़ा पहनने वाले को अच्छे काम करने चाहिए, तभी इसका अच्छा असर दिखता है।


Click it and Unblock the Notifications
















