तस्वीरें- सलमान खान और दीपिका लगेंगे शानदार..गारंटी
कबीर खान की अगली फिल्म में सलमान खान और दीपिका पादुकोण साथ में नजर आने वाले हैं। ये सलमान खान और दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए किसी बोनस से कम नहीं है।
सलमान खान की कितनी फैन फॉलोइंग है इससे तो सभी वाकिफ हैं लेकिन साथ में दीपिका पादुकोण की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अभी फिल्म के बारे में ज्यादा बातें अभी सामने नहीं आई है लेकिन इतना तो पक्का है कि सलमान खान की फिल्म में हिरोइन का ज्यादा स्कोप नहीं होता है।
[सेल्फी क्वीन और सबसे सेक्सी 'पाउट' की देने में इनका नहीं कोई जोड़!]
हालांकि खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि दीपिका ने कबीर खान की फिल्म इसी शर्त पर साइन की है कि फिल्म में उनका रोल भी अच्छा हो। वैसे आप सोच रहे होंगे सलमान खान और दीपिका पादुकोण एक साथ लगेंगे कैसे।
तो मत सोचिए क्योंकि हम आपके लिए सलमान खान और दीपिका पादुकोण की कुछ प्यारी तस्वीरें लेकर आए हैं जिसे देखकर आप भी मान जाएंगे की दोनों सच में जादू चला देंगे।


Click it and Unblock the Notifications

