..................... Salman Khan and Aishwarya Rai secret marriage broke in 90s, Actress reacted like this - Hindi Filmibeat

सलमान- ऐश्वर्या ने गुपचुप किया निकाह? हनीमून पर गए थे न्यूयॉर्क.. जब ऐश्वर्या राय ने तोड़ी थी चुप्पी और...

salman khan aishwarya rai

Salman- Aishwarya Secret Marriage- ऐश्वर्या राय और सलमान खान.. 90 के दशक के वो नाम जिनको लेकर अक्सर चर्चा होती थी। दोनों के अफेयर की खबरें थीं और ये बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे।

इनका रिश्ता इतना मजबूत थी कि उनकी शादी को लेकर भी खबरें आईं थीं और कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये दोनों शादीशुदा हैं। जी हां, अफवाहें थीं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

कहा गया था कि दोनों ने चुपचाप निकाह किया है और इस बात को सामने नहीं आने दिया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों का निकाह लोनावला के एक बंगले में हुआ था। इसके लिए ऐश्वर्या ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और इसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

जैसे ही ये खबरें सामने आईं लोग हैरान हो गए थे। शादी के अलावा रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि शादी ये दोनों हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गए थे और जब मुंबई लौट रहे थे तो उनको देखा गया था। हालांकि इस शादी को लेकर दोनों ने कभी कोई पुष्टि नहीं दी थी।

ऐश्वर्या राय ने तोड़ी थी चुप्पी

इस शादी की खबर पर ऐश्वर्या राय ने उस जमाने में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान चुप्पी तोड़ दी थी। काफी एक्साइटमेंट के साथ ऐश ने इन बातों को पूरी तरह से बकवास बताया था। बॉलीवुडशाडिस की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश ने कहा था "अगर ऐसा हुआ होता तो क्या पूरी इंडस्ट्री को इसकी जानकारी नहीं होती?

इंडस्ट्री इतनी छोटी जगह है, इसके अलावा मुझे अपनी मां के निधन के बाद अपने परिवार के साथ बिताने का भी समय नहीं मिला है।" मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं जो शादी जैसी बड़ी बात से इंकार कर दे। अगर ऐसा हुआ होता तो मैं गर्व से दुनिया के सामने इसकी घोषणा करता। फिर, शादी करने का समय कहां है?''

अभिषेक बच्चन से हुई शादी

इस घटना के कुछ समय के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते खराब हो गए थे। दोनों के ब्रेकअप के बाद उनका अभिषेक बच्चन से जुड़ा था और दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। हालांकि इस वक्त दोनों के तलाक को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन दोनों की तरफ से इस बात को लेकर रिएक्ट नहीं किया गया है।

Read more about: salman khan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X