..................... Salman khan amitabh bachchan starrer Baghban film budget cast and box office collection - Hindi Filmibeat

10 करोड़ के बजट में बनकर इस फ़िल्म ने मेकर्स के किए बल्ले-बल्ले, छा गई थी अमिताभ-सलमान की जोड़ी

Salman Khan Amitabh Bachchan

बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म बागबान तो आपने देखी होगी। जिसमें अमिताभ बच्चन और सलमान खान दोनों को बाप बेटे के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए वह कम होगी। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे और इसके बावजूद भी कभी हार नहीं मानी।

अमिताभ बच्चन ने कड़ी मेहनत के साथ अच्छा मुकाम हासिल किया और आज के वक्त में उन्हें बिग बी के तौर पर जाना जाता है। अमिताभ बच्चन पिछले 5 दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है और आज भी उनके अभिनय के साथ-साथ उनके दमदार आवाज को लेकर लोग उनके कायल है।

अमिताभ बच्चन की साल 2003 में रिलीज हुई बागबान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की कहानी भी काफी शानदार थी और लोगों ने इसे बहुत ही चाव से देखा। इस फिल्म में एक परिवार की कहानी दिखाई जाती है जिसमें पिता अपने काम से रिटायर हो जाने के बाद अपने बच्चों के साथ रहना चाहता है।

लेकिन इस फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब बच्चे अपने माता-पिता को अलग कर देते हैं और बारी-बारी से बांटकर साथ में रखते हैं। जो इंसान अपनी नौकरी के दौरान भी अपनी पत्नी से कभी अलग नहीं हुआ वह रिटायरमेंट के बाद अपनी पत्नी से अलग रहने लगा। उस इंसान का दर्द अमिताभ बच्चन ने पर्दे पर बखूबी निभाया और हर इंसान को रुला दिया।

अमिताभ बच्चन की बागबान फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की कहानी दिखाई गई है। जिनकी शादी को 40 साल हो चुके हैं। राज के किरदार में अमिताभ बच्चन की रिटायरमेंट के बाद चार बेटों के साथ मिलकर यह चर्चा करते हैं कि कौन उनको अपने साथ में रखेगा। हालांकि कोई भी बेटा उनको अपने साथ में रखना नहीं चाहता।

इसके बाद फिल्म में दिखाया जाता है कि अमिताभ बच्चन ने सलमान खान को गोद लिया था। जिसने अपने माता-पिता को बहुत ही शान के साथ में अपने घर पर रखा। इस फिल्म को बनाने में 10 करोड़ का खर्चा लगा था और आपको बता दें कि इसने वर्ल्डवाइड तौर पर 43.11 करोड़ की कमाई की थी।

Read more about: salman khan amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X