PHOTOS: सलमान और इन सुपरस्टार की झप्पी के आगे क्या शाहरूख - सलमान!
[फीचर] सलमान खान और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री हमेशा से ही शानदार रही है। गॉड तुसी ग्रेट हो, बाबुल और बागबान जैसी फिल्मों में उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन फिर हुईं ऐश्वर्या राय। और सब कुछ बदल गया।
जब से ऐश्वर्या राय ऐश्वर्या राय बच्चन बनीं, तब से सलमान खान और अमिताभ बच्चन में अपने आप दूरियां आ गईं। इसका कारण कुछ भी निजी नहीं था। बस दोनों मीडिया की गॉसिप से बचना चाहते थे।
सलमान ने खुद भी एक चैट शो में कहा कि वो खुद ही लोगों से दूरी बना लेते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनकी वजह से कोई और परेशान हो। खैर वजह चाहे जो भी हो लेकिन सलमान खान और अमिताभ बच्चन की बॉन्डिंग कम ज़रूर हो गई।
और फैन्स ने उन्हें साथ में देखने की उम्मीद छोड़ दी। बिग बॉस 9 के शुरू होने पर अफवाहें उड़ी थीं कि अमिताभ बच्चन शो के पहले मेहमान होंगे क्योंकि उस दिन उनका जन्मदिन था पर ऐसा कुछ हुआ नहीं।
लेकिन हाल ही में सलमान खान और अमिताभ बच्चन की एक झप्पी ने फैन्स को खुश कर दिया। दोनों इस तस्वीर में इतने प्यारे लग रहे थे कि उनकी सारी पुरानी यादें ताज़ा हो गईं।
देखिए अमिताभ बच्चन और सलमान खान की बेहद मस्ती भरी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications

