67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - सलमान ,आमिर सहित इन 15 सुपरस्टार्स को मिल चुका है National Award
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है और कंगना रनौत, मणिकर्णिका और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी जीत चुकी हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को 2019 - 2020 की बेस्ट फिल्म घोषित किया गया है। बेस्ट एक्टर का अवार्ड मनोज बाजपेयी और धनुष ने शेयर किया है।

दिलचस्प है कि पिछले साल भी विकी कौशल ने उरी - द सर्जिकल स्ट्राईक और आयुष्मान खुराना ने अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड शेयर किया था।
हालांकि इस बार के नेशनल अवार्ड्स से सभी खुश नज़र आ रहे हैं। लेकिन कई बार लोगों ने इसका विरोध भी किया है। जैसे रूस्तम के लिए अक्षय कुमार को नेशनल अवार्ड मिलने पर या फिर हम तुम के लिए सैफ अली खान को नेशनल अवार्ड मिलने पर।
वहीं कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनके नेशनल अवार्ड जीतने पर ज़्यादा बातें नहीं हुई हैं। यहां तक कि कुछ दर्शकों को पता भी नहीं है कि इन सुपरस्टार्स के पास नेशनल अवार्ड हैं। मिलिए ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स से

सलमान खान
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट बाल फिल्म - चिल्लर पार्टी
इस फिल्म को सलमान खान ने प्रो़ड्यूस किया था और फिल्म में रणबीर कपूर का एक कैमियो भी था।

आमिर खान

अनिल कपूर
दो नेशनल अवार्ड
बेस्ट एक्टर - पुकार
स्पेशल ज्यूरी अवार्ड - गांधी माय फादर

रवीना टंडन
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट एक्ट्रेस - दमन

मिथुन चक्रवर्ती
तीन नेशनल अवार्ड
बेस्ट एक्टर - मृगाया (बंगाली फिल्म)
बेस्ट एक्टर - ताहादेर कथा (बंगाली फिल्म)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - स्वामी विवेकानंद

शेफाली शाह
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - द लास्ट लियर (अंग्रेज़ी फिल्म)

फरहान अख्तर
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट हिंदी फिल्म - दिल चाहता है

नाना पाटेकर
तीन नेशनल अवार्ड
बेस्ट एक्टर - क्रांतिवीर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - परिंदा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - अग्निसाक्षी

सनी देओल
दो नेशनल अवार्ड
घायल - स्पेशल ज्यूरी अवार्ड
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - दामिनी

प्रियंका चोपड़ा
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट एक्ट्रेस - फैशन
2019 में प्रियंका चोपड़ा को बतौर फिल्म प्रोड्यूसर, अपनी फिल्म पानी के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

परेश रावल
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - वो छोकरी

करिश्मा कपूर
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - दिल तो पागल है

अर्जुन रामपाल
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - रॉक ऑन 2

परिणीति चोपड़ा
एक नेशनल अवार्ड
इशकज़ादे - स्पेशल ज्यूरी अवार्ड

करण जौहर
एक नेशनल अवार्ड
बेस्ट इंटरटेनमेंट फिल्म - कुछ कुछ होता है


Click it and Unblock the Notifications












