अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक, बुरी तरह Flop हुए ये सुपरस्टार, चौंक जाएंगे आप
बॉलीवुड में सुपरस्टार्स की बात आती है तो सलमान खान का नाम सबसे पहले आता है। फिल्मों में उनका होना ही 100 करोड़ का ठप्पा मान लिया जाता है। हालांकि उनकी फिल्मों को काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं भी मिलती हैं। 100 करोड़ भले भी कमा लें लेकिन सलमान ने कई ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें बेकार कहानी और बेकार सीन्स के लिए आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं। वहीं हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने भी सलमान के बारे में कुछ ऐसा ही कह डाला है। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि दर्शक जब पीछे मुड़कर देखें तो बॉलीवुड को केवल सलमान खान की फिल्मों के दौर की तरह ही देखें।
[छोटे बजट की फिल्म का Dhamaka, रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, जल्द 100 करोड़ भी पार!]
नसीरुद्दीन ने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि साल 2018 में भारत का सिनेमा किस तरह का था। ऐसा न हो कि 200 साल बाद उन्हें केवल सलमान खान की फिल्में ही देखने को मिले। हो सकता है कि नसीरुद्दीन शाह का यह बयान सलमान खान फैंस के गले ना उतरे। सिनेमा आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए होता है। समाज के लिए सिनेमा को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी हमारी है।

सलमान खान की फिल्मों के अलावा भी 2018 में कई ऐसी फिल्में आई हैं.. जो लीक से हटकर थी लेकिन दर्शकों ने फिल्म को बेहद पसंद किया। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान अपनी बेहतरीन फिल्मों की वजह से सुपरस्टार्स की पोजीशन पर पहुंचे हैं। वहीं इन्हीं सुपरस्टार्स ने अपने करियर में ऐसी फिल्में भी दी हैं, जिन्हें लेकर आज भी उन्हें पछतावा होगा। इन फिल्मों को ऑडिएंस ने भी रिजेक्ट किया।
आगे जानें बॉलीवुड के टॉप 10 स्टार्स की बकवास फिल्मों के बारे में, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप तो रहीं और तो और ऑडिएंस को भी निराश कर गईं।


Click it and Unblock the Notifications