सलमान खान- अजय देवगन से लेकर गोविंदा, 90s के दौर की अनदेखी Pics, देखकर खो जाएंगे
बॉलीवुड में हर साल कुछ नए स्टार्स की एंट्री होती हैं इनमें से कई हिट होते हैं तो कई फ्लॉप हो जाते हैं लेकिन इन सबके बीच में बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स भी हैं जिनका जादू सदियों से कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हम बात कर रहे हैं सलमान खान, अजय देवगन, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे 90s के दशक के सुपरस्टार्स की। इन स्टार्स का लुक भले ही बदला हो लेकिन फैंस आज भी कम नहीं हैं बल्कि उनका स्टारडम और भी बढ़ता जा रहा है। अब आज सोच रहे होंगे कि हम अचानक ये बातें क्यों कर रहे हैं तो आगे आपको जवाब मिल जाएगा।
[असली 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी', 27 साल से नहीं हुई Flop, आज भी सुपर-डुपर हिट]
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सलमान खान के साथ अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर हम आपके हैं कौन के वक्त की मालूम होती है। माधुरी ने इस तस्वीर पर अपने फैंस से कैप्शन मांगा.. बस फिर क्या था कमेंट्स की ऐसी बाढ़ आई कि तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर के सलमान और आज के सलमान खान ने वाकई काफी अंतर है। उनका स्टारडम और भी बढ़ गया है और लुक तो बिल्कुल ही बदल गया है।

वहीं सिर्फ सलमान ही क्यों अजय देवगन, शाहरुख और बाकी स्टार्स को भी देख लीजिए 90s के दौर से सभी सुपरस्टार्स आज काफी बदल गए हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आज 90 के दशक के सुपर स्टार्स की ऐसी तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आपको भी लगेगा कि वाकई तब और आज में काफी अंतर आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications