..................... Salman Khan, Ajay Devgn, Aishwarya Rai's Hum Dil De Chuke Sanam clocks 20 years - Hindi Filmibeat

20 Years: 'हम दिल दे चुके सनम' का क्लाईमैक्स बदलना चाहते थे सलमान खान- जानें दिलचस्प बातें

By Staff

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर यह फिल्म आज भी लोगों के फेवरिट फिल्मों की लिस्ट में है। खासकर फिल्म का क्लाईमैक्स काफी पसंद किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान इस क्लाईमैक्स से बिल्कुल खुश नहीं थे।

साल 1999 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही थी। खासकर फिल्म के गाने सालों साल लोकप्रिय रहे। इस फिल्म का म्यूजिक दिया था इस्माइल दरबार ने.. जबकि लिरिक्स थे महबूब के। खास बात थी कि बतौर म्यूजिक डाइरेक्टर यह इस्माइल दरबार की भी पहली फिल्म थी और इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान भी मिल गया। इस फिल्म का म्यूजिक बनाने में भंसाली और इस्माइल दरबार को दो साल लगे थे।

Hum Dil De Chuke Sanam

इस फिल्म को चार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट कोरियोग्राफी और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी। वहीं, 9 फिल्मफेयर अवार्ड की विनर रही थी। यह 1999 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X