..................... Salman Khan and Ajay Devgan were the first choice for Bajirao Mastani know interesting facts here - Hindi Filmibeat

सलमान से अजय देवगन तक Reject, इन्हें मिली ब्लॉकबस्टर फिल्म, आज भी अफसोस

बॉलीवुड में यूं तो हर साल की फिल्में रिलीज होती हैं। कई हिट होती हैं तो कई फ्लॉप लेकिन कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों-साल के लिए ऑडिएंस को दिलों में उतर जाती हैं। 3 साल पहले आज के ही दिन एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक योद्धा के प्यार की कहानी दिखाई गई थी। ये फिल्म 2003 से टलती आ रही थी और फाइनली जाकर 2015 में रिलीज हुई थी। सलमान आज भी इस फिल्म को नहीं कर पाने का मलाल है।

[अजय देवगन किया ब्लॉकबस्टर Dhamaka, अब सिंबा की बारी, इस शर्त पर बनेगा सीक्वल]

अगर आप अब भी नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं 2015 में आज के ही दिन रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी की.. इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की हॉट कैमिस्ट्री देखकर ऐसा लगता है कि कोई और उनकी जगह ले ही नहीं सकता, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय नजर आने वाले थे। दरअसल, इस फिल्म का ऐलान 2003 में ही हो गया था और सलमान-ऐश फाइनल भी हो गए थे। इसी बीच सलमान-ऐश का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने ही ये फिल्म करने से मना कर दिया।

salman-khan-ajay-devgan-were-the-first-choice-bajirao-mastani-know-interesting-facts-here

और तो और इस फिल्म को बनाने के लिए संजय लीला भंसाली ने 13 साल लिए। इस बीच बाजीराव के किरदार के लिए उन्होंने कई एक्टर्स का नाम सोचा जिनमें शाहरुख खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन शामिल हैं। हालांकि ये किरदार बाद में रणवीर सिंह को मिला। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा काशी बाई के किरदार में लोगों को इतनी भाईं कि लीड में नहीं होने के बाद भी उन्हें इस फिल्म की जान कहा गया।

संजय की इस फिल्म में योद्धाओं-राजाओं के जमाने की भव्यता भर-भरकर देखने को मिली थी। उनकी लगभग हर फिल्म ही ऐसी होती है। तो चलिए इसी बात पर आगे आपको बताते हैं बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर की शानदार फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X