सलमान खान-ऐश्वर्या राय की अधूरी लवस्टोरी, आधी रात ऐश का घंटों पीटा करते थे दरवाजा, दे डाली थी धमकी !
संजय लीला भंसाली की फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" को 21 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की कथित लव स्टोरी शुरू हुई थी। ऐसी प्रेम कहानी जो कई सालों तक चटकारों के साथ परोसी गई। साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म को हमेशा सलमान-ऐश्वर्या के अफेयर से के चलते चर्चा में रही है।
कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ीं और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त हो गए। लेकिन इस प्रेम कहानी का अंजाम ऐसा हुआ कि आज तक ये दोनों एक दूसरे का चेहरा नहीं देखते।
जब "हम दिल दे चुके सनम" की शूटिंग सलमान खान ने शुरू की तब तक उनका ब्रेकअप संगीता बिजलानी के साथ हो चुका था। सलमान ने जब ऐश्वर्या को देखा तो वह उनके तरफ आकर्षित होने लगे। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती गई वैसे वैसे दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया।
फिर क्या, सलमान को बिल्कुल नहीं पसंद था कि ऐश्वर्या राय को किसी के पास देखना। कहा तो ये भी जाता था कि सलमान ऐश्वर्या को लेकर इस कदर दीवाने हो गए थे कि वह आधी रात उनके घर पहुंच कर दरवाजा पीटने लगते थे। आइए बताते हैं सलमान ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी की दिलचस्प किस्से।


Click it and Unblock the Notifications











