12 साल.. 6 फिल्में.. एक्ट्रेस बोलीं- 'सलमान खान से काम नहीं मांगूगी'.. हो गईं गायब..Pics
12 साल पहले फिल्म लकी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल आज 30 साल की हो गई हैं। स्नेहा ने पहली ही फिल्म में सलमान के साथ धमाकेदार एंट्री ली थी। स्नेहा के बारे में ये भी कहा जाता था कि वे काफी हद तक अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से मिलती है। जिसके चलते उन्हें एटेंशन तो मिली लेकिन इसकी वजह से उनके करियर पर काफी निगेटिव असर भी हुआ।
[10..12..18 करोड़.. 8 ब्लॉकबस्टर स्टार्स.. इतनी मोटी रकम.. चौंक जाएंगे आप]
सलमान खान की फेवरेट एक्ट्रेस मानी जाने वाली स्नेहा का करियर बॉलीवुड में काफी छोटा रहा। उन्होंने 12 साल में केवल 6 फिल्में ही की हैं। वहीं अपनी डेब्यू फिल्म को छोड़कर स्नेहा कुछ खास नहीं कर सकी हैं। स्नेहा साउथ फिल्मों में भी काफी एक्टिव रहीं हैं।

वहीं कुछ समय पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वे लंबी बीमारी से जूझ रही थीं और वे अब पूरी तरह ठीक हैं। वहीं इसके बाद बॉलीवुड में उनकी फिर से वापसी की खबरें आई थीं। आगे देखें स्नेहा की बेहद खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ और खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications











