सलमान खान की इस हीरोइन का बदला पूरा लुक, लाइमलाइट से दूर होते ही पहचान पाना हुआ मुश्किल

Salman Khan Actress Rambha: 90 के दशक की कई सारी हसीनाएं ऐसी थी जिन्होंने काफी बेहतरीन काम से दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनका नाम रंभा है। रंभा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम रह चुकी हैं। साउथ फिल्मों में उनकी अच्छी खासी डिमांड हो चुकी थी क्योंकि वह हमेशा बड़े सितारों के साथ काम करती थी।
रंभा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'उल्लाताई अल्लिता" शुरू की। हालांकि अभिनेत्री की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। लेकिन वह लोगों की नजरों में आ गई थी और उन्हें बाद में कई सारी फिल्में ऑफर होने लगी। बाद में कई और फिल्मों में काम किया और वह सफल साबित हुई। रंभा ने तेलुगु से लेकर तमिल, भोजपुरी, बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
रंभा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान और अक्षय कुमार के अलावा गोविंदा के साथ-साथ अनिल कपूर जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ में काम किया है। एक्ट्रेस को जुड़वा और बंधन जैसी बेहतरीन हिट फिल्मों में देखा जा चुका है। इन दोनों फिल्मों में उन्हें सलमान खान की साथ देखा गया। रंभा ने साल 2010 में शादी कर ली और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। उन्होंने श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से शादी रचाई है।
रंभा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और वह लाइमलाइट से भी दूर रहने लगी। अब वह फैमिली के साथ व्यस्त है और कनाडा में रहकर अपना परिवार संभालती नजर आती हैं। एक्ट्रेस के तीन बच्चे हो चुके हैं। हालांकि फिर भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी हुई अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। खबरों के अनुसार अभी एक्ट्रेस भारत और फिल्मों में लौटने का कोई भी इरादा नहीं बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications











