#SalmanKhan - इधर बरी हुए सलमान तो ट्विटर पर लग गई क्लास..
सलमान खान आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिए गए हैं।देखिए कैसा रहा लोगों का रिएक्शन।
हिरण शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान पर आज आखिरी फैसला आ गया । जोधपुर सेशन कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है। 1998 में 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान के खिलाफ हिरण शिकार से जुड़े चार मामले दर्ज हुए थे।
इनमें से एक मामला बिना लाइसेंस वाले हथियार से शिकार करने का था। इसी पर जोधपुर की सेशन कोर्ट का फैसला आया। पर्याप्त सबुतों की कमी होने के कारण कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में फैसला सुनाया।इस बात से सलमान खान के फैन्स तो काफी खुश हैं लेकिन ट्विटर पर सलमान खान तुरंत ट्रेंड करने लगे।
[आर्म्स एक्ट में सलमान खान बरी..आ गया आखिरी फैसला]
कईयों ने सलमान खान का मजाक भी उड़ाया तो किसी ने भाई का सर्पोट भी किया। देखिए कैसा रहा लोगों का रिएक्शन।
salman khan twitter saif ali khan tabu sonali bendre सलमान खान ट्विटर सैफ अली खान तब्बू सोनाली बेंद्रे


Click it and Unblock the Notifications