सलमान खान का 55वां जन्मदिन - क्यों हर कोई बुलाता है सुपरस्टार को भाई - दिलचस्प किस्सा
सलमान खान, 27 दिसंबर 2020 को 55 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी 1986 में बीवी हो तो ऐसी नाम की फिल्म में सपोर्टिंग किरदार के साथ। फिर 1989 में उन्होंने सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया। लेकिन 31 साल के इस करियर और 55 साल के इस जीवन में सलमान खान ने अगर कुछ कमाया है तो वो है फैन्स।
वो फैन्स जो सलमान खान को कब सलमान खान से भाई और भाई से भाईजान बना गए, किसी को एहसास नहीं हुआ। लेकिन ये सच है कि सलमान खान इस समय जगत के भाई हैं।

बॉलीवुड में कई ऐसे लोग हैं जिनके नाम फिक्स हैं - सुनील शेट्टी को सब अन्ना कहते हैं, जैकी श्रॉफ को सब जग्गू दादा कहते हैं और संजय दत्त को बाबा। उसी तरह सलमान खान को हर कोई भाई या भाईजान कह कर बुलाता है।
सलमान खान को लोग SK कह कर भी बुलाते हैं। हालांकि आज के स्टार्स उन्हें सलमान सर ही बुलाते हैं। लेकिन सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सबके भाई कैसे बन गए।


Click it and Unblock the Notifications
