सलमान खान समेत 10 स्टार, इतना बड़ा मौका हाथ से निकल गया, बाद में पछताए
हाल ही में कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। वहीं इन्हीं में से एक है फिल्म मोगुल... ये फिल्म सुर्खियों में तब आई जब लीड रोल निभाने वाले अक्षय कुमार फिल्म से वॉक आउट कर गए। वहीं फिल्म छोड़ने के बाद कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं लेकिन अक्षय कुमार ने साफ कर दिया कि उन्होंने फिल्म क्यों छोड़ी। उन्होंने बताया कि वे फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते थे लेकिन मेकर्स से उनकी राय मेल नहीं खाई।
[भारत में सलमान ने कैट को दिलाई दोगुनी फीस, रकम जानकर चौंक जाएंगे आप!]
फिल्म के लिए अक्षय कुमार को सबसे सही एक्टर माना जा रहा था। वहीं उन्होंने अचानक फिल्म रिजेक्ट करके वाकई सबकों चौंका दिया है। ये फिल्म 'मुगल' फिल्म को आमिर खान टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 'मुगल' फिल्म साल 2019 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। माना ये भी जा रहा है कि गुलशन कुमार की विवादित मृत्यु का सच भी इस फिल्म में देखने को मिल सकता है। जिसके चलते ये 2019 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

ऐसे में फिल्म रिजेक्ट करना अक्षय कुमार को खल भी सकता है। वहीं सिर्फ अक्षय ही नहीं बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं जो बाद में जाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। सुपरस्टार को फिल्म छोड़ने पर पछतावा जरूर हुआ होगा। आगे जानें ऐसे ही स्टार्स के बारे में और जानें उन्होंने रिजेक्ट की कौन सी फिल्म-


Click it and Unblock the Notifications