Salim Khan: 4 साल की उम्र में मां ने कर दिया था खुद से अलग, कारण जानकर रो पड़ेंगे आप!

Salim Khan: सलमान खान के पिता और मशहूर राइटर सलीम खान को भला कौन नहीं जानता है। 90 साल के सलीम खान की हालत इस वक्त काफी खराब है और वो लीलावती अस्पताल में भर्ती है। सोर्स की मानें तो उनकी हालत काफी गंभीर है।

Salim Khan

आज भले ही सलीम खान के पास सबकुछ है लेकिन उनका जीवन भी काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है। वो भले ही डीजीपी के बेटे थे लेकिन 4 साल की उम्र में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जो कि काफी हैरान करने वाली थी।

बता दें कि सलीम खान की मां ने उनको खुद से अलग कर दिया था और उनको दूसरे कमरे में रखतीं थीं। अगर आप इस बात को सुनकर चौंक गए हैं तो इसके पीछे का कारण यकीनन आपको हैरान करने वाला है।

क्यों मां ने कर दिया था अलग?

सलीम खान जब 4 साल के थे तो मां ने उनको दूसरे कमरे में रखना शुरु कर दिया था और उनको पास नहीं आने देतीं थीं। ऐसा वो मजबूरी में करती थीं क्योंकि उस वक्त उनको एक जानलेवा बीमारी टीबी थी। जी हां, जब सलीम खान छोटे थे तब से ही वो काफी बीमार रहा करतीं थीं और जब वो 7 साल के हुए तो उनकी मां का निधन हो गया। सलीम खान इसके बाद अपने पिता के साए में ही बड़े हुए और वो भी उनको ज्यादा वक्त नहीं दे पाते थे क्योंकि वो उस वक्त अंग्रेज सरकार में डीजीपी के पद पर कार्यरत थे।

क्रिकेटर बनना चाहते थे सलीम खान

सलीम खान शुरु से ही क्रिकेट के शौकीन थे और काफी अच्छा खेलते थे। उनका सपना था कि वो इंडिया के लिए खेलें लेकिन किसी कारण ये संभव नहीं हो सका। फिर कुछ ऐसा हुआ फिल्मों में आ गए और इसके बाद क्या हुआ वो किसी से छिपा नहीं है। उस वक्त सलीम जावेद की जोड़ी किसी पहचान की मोहताज नहीं थी और अमिताभ बच्चन की लगभग हर फिल्म में सलीम जावेद का नाम होता था। फिलहाल वो अस्पताल में हैं

Read more about: salim khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X